नवगछिया | रुपौली-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर दुर्गापुर चौक पर एक बाइक सवार अचानक बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने उसकी पहचान भवनदेवी टोला के जयप्रकाश साह के दामाद राहुल साह के रूप में की। इसके बाद जयप्रकाश साह को घटना की सूचना दी। सूचना पर जयप्रकाश साह अपने परिजनों के साथ दुर्गापुर चौक पहुंचे अाैर राहुल को उठाकर भवानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया राहुल की मौत का कारण कोई जहरीले पदार्थ पीना मान रहा है।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। इसी बीच घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को लग गई। पुलिस अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल ने बताया कि मृतक राहुल का घर नवगछिया के परबत्ता थाना के सोनडीहा गांव का है। राहुल की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है।

मृतक के पिता मायानंद साह को घटना की सूचना दी गई है। पिता के आने के बाद अागे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां-पिता सहित अन्य सदस्य पूर्णिया के लिए रवाना हो गए। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *