
Total Downloads: 465
नवगछिया : भागलपुर कैम्प जेल से इलाज कराने दिल्ली एम्स गए सिवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन आज रविवार की सुबह पुनः भागलपुर कैम्प जेल ले आये गये। जिन्हें एम्स में इलाज कराने के लिये 29 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी एक्सप्रेस में नवगछिया से दिल्ली लेजाया गया था। कमर में दर्द और अन्य परेशानियों की शिकायत पर अदालत से अनुमति मिलने पर दिल्ली एम्स ले जाया गया था। जहां जांच रिपोर्ट में सारी स्थिति सामान्य बतायी गयी है, इसके बावजूद भी कुछ दवाइयां और व्यायाम की सलाह दी गयी है।पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन को आज रविवार की सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस से ही नवगछिया स्टेशन पर उतारा गया। जहां पहले से ही मौजूद भागलपुर से आयी कैदी वाहन में बैठा कर कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर ले जाया गया। मौके पर भागलपुर के सिटी डीएसपी शहरयार, नवगछिया थाना इन्स्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु और जीआरपी थानाध्यक्ष भोला महतो के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
