उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर के पास पनकी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम चलने के कारण भागलपुर के रास्ते मालदा टाउन से भिवानी तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों की खासी फजीहत हुई। पटना से भागलपुर और पटना से नवगछिया की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। नॉर्थ ईस्ट ट्रेन के साढ़े पांच घंटे देर होने से भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पटना से भागलपुर आने के दो रास्ते किऊल और नवगछिया ट्रेन रूट पर यात्रियों की भीड़ रोज की तरह उमड़ी। नवगछिया रूट पर चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस और भागलपुर रूट पर फरक्का एक्सप्रेस के लिए यात्रियों को तब परेशानी हुई, जब दोनों ट्रेनों के रद्द हाेने की सूचना मिली। ऐसे में पटना से रात 8 बजे के बाद दोनों ही रूटों पर यात्रियों को एक भी ट्रेन नहीं मिली। रात 3 बजे नवगछिया रूट पर एकमात्र ट्रेन नॉर्थ इर्स्ट एक्सप्रेस में सफर करना पड़ा।

इसमें भी बढ़ी भीड़ से लोगाें की खूब परेशानी हुई। अमूमन रात करीब 3 बजे नवगछिया पहुंचने की बजाय रविवार को नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस सुबह 8 बजे पहुंची। जबकि रात में भागलपुर रूट पर एक भी ट्रेन यात्रियों को नहीं मिली। मालूम हो कि फरक्का एक्सप्रेस 12-24 सितंबर तक के लिए रद्द कर दी गई है, जबकि नवगछिया के रास्ते सिक्किम से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 13 सितंबर से 25 सितंबर तक रद्द है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *