भाजयुमो के तत्कालीन उपाध्यक्ष सह प्लॉटर सुगंध झा उर्फ सिक्की अब पुलिस को भरमाने के लिए फेसबुक पर कभी खुद का लोकेशन कोलकाता तो कभी मुंबई बता रहा है। पुलिस उसकी हरेक गतिविधि को वॉच कर रही है। एक सप्ताह पूर्व सुगंध झा ने गोली लगने का नाटक किया था।

जिसमें उसने तीन अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले को फर्जी साबित कर दिया। पुलिस उसे फर्जी सूचना के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि भागलपुर पुलिस द्वारा मामले को फर्जी साबित किये जाने के कुछ देर बाद ही सुगंध कुमार झा उर्फ सिक्की झा ने भाजयुमो से इस्तीफा देने की बात अपने फेसबुक पर पोस्टकिया था। उसके बाद से ही सिक्की झा ने भागलपुर छोड़ दिया। शहर छोड़ने के बाद वह लगातार अपने फेसबुक पर कभी कोलकाता तो कभी मुंबई जाने की बात पोस्ट कर रहा है। वह पोस्ट पुलिस को गुमराह करने के लिये भी कर रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *