बटेश्वर स्थान में शुक्रवार को पंजाबी घाट से सीढ़ी घाट के बीच में एक मगरमच्छ को विचरण करते देखा गया। गंगा के सीढ़ी घाट किनारे मगरमच्छ को विचरण करते देख स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।
Total Downloads: 314
मगरमच्छ के भय से डरे श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं। बटेश्वर स्थान गंगा किनारे से जल अर्पण के लिए जल लेने में भी भयभीत हैं। बटेश्वर स्थान के फुचाय साहनी ने बताया कि नाविकों द्वारा जाल लगाकर फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन जाल को फाड़कर निकलने में सफल रहा।
मगरमच्छ की वजह से गंगा स्नान करने वालों के साथ साथ मछुआरों में भी भय समा गया है। पंचायत के मुखिया अमित कुमार सिंह और मछुआरों ने वन विभाग की टीम से मगरमच्छ को पकड़ने की अपील की है। जिससे कि गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर बाबा बटेश्वर के लिंग विग्रह पर जल अर्पण कर सकें।

