जिलेबिया मोड़ स्थित बीएसएनएल टावर निकट खाने बनाने के क्रम में छोटा गैस सिलेंडर विस्फोट होने से दो कांवरियों की मौत हो गई। शव की पहचान यूपी के संतकबीर नगर जिले के चकबेलडूमा चकई गांव निवासी बाबूलाल चौहान व बनियातिवारी निवासी 17 वर्षीय रोहित कुमार कनोडिया के रूप में हुई है।

बाबूलाल चौहान कांवरिया की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों व साथी कांवरियों की मदद से नाजुक हालत में रोहित कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका भेज लाया गया। इलाज के क्रम में उनकी भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब 50 कांवरियों का जत्था बाबाधाम जा रहा था। जिलेबिया पहाड़ की तलहटी में बस लगाकर भोजन के बाद सभी विश्रम कर रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *