रजौन(बांका) थाना क्षेत्र के राजावर बस्ती के एक तालाब में डूबने से सोमवार को तीन बालकों की मौत हो गई। घटना सोमवार को दिन के करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

मृतकों में ललन मंडल का पुत्र आशीष कुमार (12 वर्षीय), सिंटू मंडल का पुत्र बादल कुमार (10 वर्षीय) एवं पंचानंद साह का पुत्र राजेश कुमार उर्फ सन्नी (17 वर्षीय) शामिल है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। तीनों मृतक एक ही गांव राजावर बस्ती के रहने वाले थे और आपस में दोस्त भी थे।

जानकारी के अनुसार राजावर बस्ती के आशीष एवं बादल गांव के ही एक तालाब में स्नान करने गये थे। इस दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण पहले आशीष गहरे पानी में एकाएक चला गया। अपने साथी को डूबते देख बादल भी उसे बचाने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया वह भी गहरे पानी में जा गिरा। दोनों को डूबते देख वहां मौजूद राजेश कुमार उर्फ सन्नी अपने दोनों छोटे साथियों को बचाने के लिए कोशिश करने लगा लेकिन वह भी डूबने लगा।

ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार उक्त तीनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। ग्रामीणों सहित परिजनों को इसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक की मौत मौके पर और दो अन्य ने भागलपुर लाए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। घटना की जानाकरी के बाद रजौन थानाध्यक्ष आरके सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये बांका भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *