नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के समीप पुल के पहले नंबर पाया के पास शराब के नशे की हालत में अनियंत्रित ट्रक ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल की सफारी गाड़ी में पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया. पीछे से धक्का लगने के कारण गाड़ी पर सवार विधायक सहित उनके अंगरक्षक, पीए व चालक बाल बाल बचे। इस दुर्घटना में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सहित उनके पीए मुन्ना जायसवाल एवं अंगरक्षक व चालक कारू रिक्यासन आसन को आंशिक चोटें आई हैं.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गए. दुर्घटना होने के बाद ट्रक चालक बेगूसराय बछवाड़ा निवासी प्रमोद झा ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे कि स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया. दुर्घटना के बाद विधायक गोपाल मंडल ने इसकी सूचना नवगछिया एसपी को सूचना दी। दुर्घटना सूचना मिलते नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा और एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने विधायक का कुशल-क्षेम लिया. मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने चालक प्रमोद झा को पुलिस के हवाले कर दिया.

शराब पीकर ट्रक चला रहा था चालक, विधायक के वाहन में मारा धक्का

ट्रक पर ओवरलोड लोड था गिट्टी, चालक हुआ गिरफ्तार

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने चालक को दो चार हाथ भी लगाए. स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में है एवं ट्रक पर ओवरलोड गिट्टी लदा हुआ है. पुलिस द्वारा मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से चालक के शराब की जांच किया गया तो पाया गया कि चालाक शराब के नशे में है. ट्रक की जांच करने पर ट्रक पर भी ओवरलोड गिट्टी लदा हुआ पाया गया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार चालक का मेडिकल जांच भी कराया गया. एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. ट्रक चालक की भी गिरफ्तारी हो गई हैं. चालक नशे की हालत में पाया गया है. ट्रक पर ओवरलोड गिट्टी भी लगा हुआ है. इस मामले में दुर्घटना, शराब अधिनियम, माइनिंग, का केस दर्ज किया गया है. ट्रांसपोर्टिंग मामले में ट्रक को लेकर जुर्माना भी किया जाएगा.

विधान सभा सत्र में शामिल होने भागलपुर से पटना जा रहे थे विधायक

विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल अपने आवास भागलपुर से विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह पटना के लिए रवाना हो रहे थे. विधायक के साथ उनका पीए मुन्ना जायसवाल, अंगरक्षक व चालक गाड़ी पर बैठे हुए थे. पुल पार करने के बाद पाया नंबर एक के समीप पुल टोल टैक्स के पास गाड़ी खड़ी कर वह टोल टैक्स के स्टाप धोबी मंडल को आवाज दे कर बुला रहे थे कि पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया. जिससे उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वह गाड़ी के बीच वाली सीट पर बैठे हुए थे. आगे वाली सीट पर उसका अंगरक्षक बैठा हुआ था. चालक की सीट पर चालाक था. पीछे से धक्का लगने के बाद वह आगे की वाली सीट की ओर फेंका गया. जिससे उसे काफी चोटें आई. विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दे दिया है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने उनका कुशल क्षेम जाना. विधायक ने कहा कि इस दुर्घटना में उसकी जान बाल-बाल बच गई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद समर्थक काफी आक्रोशित थे.

वे लोग रोड जाम करने को लेकर आतुर हो रहे थे जिसे हमने समझा बुझाकर शांत कराया और सड़क को जाम नहीं होने दिया. विधायक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा जदयू के कार्यकर्ता जीत गए थे. इस्माइलपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, सिंटू कुमार, प्रभात कुमार आदि अन्य ने भी विधायक का कुशल क्षेम लिया है. इस्माइलपुर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही है जिससे उन पर ईश्वर की कृपा बनी हुई है और वे इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *