एनटीपीसी बाढ़ से गायब ट्रक को पटना पुलिस ने सोमवार को बिहपुर के हरियो से बरामद कर लिया। पटना पुलिस ने बिहपुर पुलिस के सहयोग से प्रखंड के हरिओ गांव से चोरी के ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस के आने की भनक पाते ही ट्रक चोर खलासी फरार हो गया।
Total Downloads: 47
थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक 28 फरवरी को एनटीपीसी बाढ़ के पेट्रोल पम्प से चोरी हुआ था। इस संबंध में कांड संख्या 7/18 थाने में दर्ज है, जिसमें हरिओ के खलासी जंगली सिंह को आरोपी बनाया गया है।

बताया जाता है कि ट्रक चालक के होली में छुट्टी पर चले जाने के कारण खलासी हरियो निवासी जंगली सिंह ट्रक की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान मौका पाते ही वह ट्रक लेकर फरार हो गया। इस संबन्ध में खलासी के घरवालों ने बताया कि मालिक कई माह से वेतन नहीं दे रहा था, इसलिए ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं बरामद ट्रक को बाढ़ पुलिस अपने साथ ले गई।

