नवगछिया : भाकपा माले ने शुक्रवार को देर शाम बाढ़ पीड़ितों के साथ एक आपात बैठक का आयोजन किया. बैठक की अध्यक्षता कामरेड बिंदेश्वरी मंडल कर रहे थे. बैठक में बात सामने आयी कि बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की और से अब तक राशन नहीं दिया है. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया कि प्रशासन पीड़ितों का राशन नहीं देने के मूड में है. भाकपा माले ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 12 सितंबर तक रासन नहीं दिया गया तो सड़क को अनिश्चित कालीन जाम कर दिया जायेगा.

