खरीक में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला रेफर

खरीक| गुरुवार को बिहपुर की तरफ से अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक पर सवार महिला थाना क्षेत्र के तेलघी गांव के समीप मोड़ पर सड़क पर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। जिसे लोगों पीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मायागंज रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी मीना देवी (22) पति अवधेश मंडल के रूप में हुई।

Whatsapp group Join

आग लगने से जला घर का पूरा सामान

नारायणपुर| प्रखंड की ग्राम पंचायत बैकटपुर दुधैला के वार्ड नंबर एक में बुधवार की रात 12 बजकर 19 मिनट पर संजय मंडल के घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा हुआ पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि संजय की मां का दशकर्म था, उसकी पूरी तैयारी की गई थी। इसके लिए जुटाया पूरा सामान जल गया। सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान इसकी सूचना मिलने राजस्व कर्मचारी अमर कुमार अमरेन्द्र को जांच कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

जांच में चार पीडीएस दुकानों में मिली गड़बड़ी

नारायणपुर| प्रखंड की नगरपारा दक्षिण पंचायत के चार पीडीएस दुकान की जांच बीडीओ अजय प्रकाश राय ने की। इसमें सभी दुकान पर अनियमितता पाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के निर्देश पर जांच की गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *