बिहपुर| बिहपुर के जयरामपुर के रहने वाले किसान विपिन कुंवर की कटिहार के मनसाही में जमीन विवाद में मौत हो गई है। खेत जोतवाने के क्रम में हुए झगड़े में वे बुरी तरह घायल हो गये थे ।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी ।मालूम हो कि विपिन कुंवर बिहपुर थाने के लाल वारंटी थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
पिछले दिनों बिहपुर पुलिस जब उन्हें पकड़ने जयरामपुर गयी थी तो परिजन व स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट कर भाग गया था। वे पुलिस के साथ मारपीट के भी आरोपी थे । बताया जाता है कि मनसाही में भूमि विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मनसाही पीएचसी में घायल वृद्ध को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

