बिहपुर के निजी क्लीनिक में शनिवार सूबह एक प्रसूता की ऑपरेशन करने के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद महिला के परिजन हंगामा करने लगे। इस कारण अस्पताल के पास अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला शांत कराया।

बताया गया कि महिला खरीक के खैरपुर के वार्ड नंबर-सात निवासी चंदन कुमार मंडल की पत्नी प्रियंका देवी थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

वहीं महिला के परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में जुट गये और अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। परिजन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामा की सूचना पर बिहपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत सह मुखिया प्रतिनिधि नवल किशोर दास एवं बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। परिजनों ने बताया कि महिला को पहला बच्चा भी इसी क्लीनिक में ऑपरेशन द्वारा हुआ था। लोगों ने बताया कि भागलपुर से आये किसी डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *