नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में शुक्रवार को सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक भोला प्रसाद मंडल के पुत्र रंजीत कुमार राणा की मौत से गांव में मातम छा गया। रंजीत का शव घर के अंदर सीढ़ी के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार, रंजीत कुमार राणा गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे। शुक्रवार को काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के अंदर उनका शव मिला।

घटना की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी किरण कुमारी, जो उस समय मायके में थीं, ससुराल पहुंचीं। पति का शव देखते ही वह बदहवास हो गईं। रंजीत अपने पीछे पत्नी के अलावा पुत्र कृष्ण कुमार और पुत्री साक्षी कुमारी को छोड़ गए हैं।

घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं दे सके। गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *