बिहपुर: थाना क्षेत्र में 15 मई की देर रात शिवनंदन झा के 21 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार को कनपटी के पास गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी आरोपी छोटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अनुसंधान जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *