बिहपुर | बिहपुर प्रखंड के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इसमें पीड़िता ने जयरामपुर निवासी हिमांशु सिंह व सुधांशु उर्फ मुकुल सिंह पर बिहपुर थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है की उक्त आरोपी दिनदहाड़े कट्टा लेकर उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर गांव का एक आदमी आने लगा तो आरोपियों ने ग्रामीण पर भी कट्टा तान दिया।

यह देख ग्रामीण वहां से चला गया। ग्रामीणों के जाते ही उक्त आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह अपने पति से कह दे कि वह तुम्हारे साथ यहां से चला जाए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

