बिहपुर : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बुलो मंडल ने शनिवार को बिहपुर बाजार के व्यवसायी पप्पू पंडित के स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। व्यवसायी पुत्र सौरभ, भाई भुवन भास्कर व ¨प्रस भास्कर से कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं।
Total Downloads: 105
पूर्व सांसद बाजार के व्यवसायियों से भी मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यवसायियों ने बाजार में बीएमपी की तैनाती की मांग की। इसको लेकर पूर्व सांसद ने नवगछिया एसपी निधि रानी से बात की। बिहपुर में डीएसपी की पदस्थापना को लेकर डीजी से बात की।

वहीं बिहपुर डाकबंगला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर के पूर्व सांसद बुलो मंडल ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार में पूरे सूबे में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिनों हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं हो रही हैं। सुशासन का झूठा ढोल फट चुका है।

