बक्सर : जिले के नावानगर और कृष्णाब्रह्म में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो नाबालिग सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद नावानगर में आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लकर एनएच-30 को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना उससमय हुई, जब दोनों बहनें बधार में काम कर रहे पिता और भाई को खाना लेकर जा रही थी.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

जानकारी के अनुसार, नावानगर सोनवर्षा ओपी के गिरधर बरांव गांव निवासी सोहन साह की बड़ी बेटी 16 वर्षीया गुड़िया कुमारी और 10 वर्षीया संजू कुमारी शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव के पूरब बधार में अपने पिता और खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिए खाना लेकर जा रहीं थीं. इसी बीच, तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों बहनें चपेट में आ गयीं.

हालांकि, गांव के लोगों द्वारा दोनों को बचाने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन, चिकित्सकों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सोनवर्षा ओपी के टिकपोखर गांव के बधार में रोपनी कर रही मीना देवी के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच-30 को टिकपोखर के पास जाम कर मुआवजे की मांग की.

इधर, कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वृद्ध अपनी खेत में काम कर रहा था. मौसम खराब होने के कारण बादलों में गड़गड़ाहट की तेज आवाज आयी. उसी समय वृद्ध टीनू यादव पिता रामकिशन यादव ठनका की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. परिवार के लोगों ने बताया कि खेत में धान रोपनी का कार्य कर रहे थे. इसी बीच, आकाशीय बिजली गिरने से टीनू यादव की मौत हो गयी.

वहीं, पास की खेत में काम करनेवालों ने बताया कि कुछ देर के लिए कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ? जैसे ही हम लोग पास गये कि टीनू मृत पड़ा मिला. घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. घटना की खबर मिलते ही परिवार के बीच कोहराम मच गया. घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी एसआई मनोरंजन प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *