भागलपुर : भागलपुर से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जमालपुर-किऊल-बरौनी होकर ही चलेगी। मुंगेर गंगा पुल होकर 27 सितंबर से परिचालन शुरू होने के नोटिफिकेशन को रेल मंत्रालय ने रद कर दिया है। इसका परिचालन पुराने मार्ग से ही किया जाएगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

दरअसल, मुंगेर गंगा पुल और दौलतपुर के पास बनी कर्व लाइन (वाईलेग) के रास्ते जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन कराने का अधिसूचना पूर्व रेलवे ने एक माह पहले जारी किया था। पुराने मार्ग पर ट्रेन चलने से दो जिलों के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

लखीसराय और जमुई के यात्रियों को होती परेशानी

जनसेवा एक्सप्रेस का रूट बदलने से लखीसराय जिले के अभयपुर, धरहरा, कजरा, किऊल, बड़हिया और जमुई के यात्रियों को परेशानी होती। इस ट्रेन से हर दिन सैकड़ों यात्री बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के लिए सफर करते हैं।

गुरुवार को रेलवे बोर्ड के पूर्व रेल क्षेत्रीय उपभोक्ता परामर्शदातृ (जेडआरयूसीसी) के सदस्य आशुतोष कुमार रेल मंत्री से मुलाकात कर दो जिले के यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और मांग पत्र सौंपा। इस पर रेल मंत्री ने पुराने मार्ग से परिचालन कराने की सहमति दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *