राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 2986 शिक्षकों और प्राचार्यों की नियुक्ति शीघ्र होने जा रही है। योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जाने को लेकर नियुक्ति के विज्ञापन का प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। अलग-अलग तीन दर्जन विज्ञापन 2986 पदों के लिए जारी होने हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इन प्रारूपों पर विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा अनुमोदन दिए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 15 जून तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पहली बार राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इतने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। गौरतलब हो कि राज्य में अभी 38 सरकारी इंजीनियरिंग और 44 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में से 19 में पढ़ाई पिछले शैक्षणिक सत्र 2019-20 में ही शुरू हुआ है। वर्तमान में इन इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 870 नियमित और 102 संविदा शिक्षक हैं। वहीं, तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के तहत 205 शिक्षक इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेवा दे रहे हैं।

शीघ्र नियुक्ति की जाएगी : मंत्री

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा है कि उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बीपीएससी से निरंतर संपर्क में रहें। शीघ्र सभी पदों पर शिक्षकों और प्राचार्यों की नियुक्ति हो, यह सुनिश्चित कराएं। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में नये संस्थान स्थापित हुए हैं। इसके लिए अधिक-से-अधिक शिक्षकों की जरूरत है। इसी को देखते हुए इन पदों का सृजन कर नियुक्ति के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी गई है।

पटना। बिहार के वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जल्द वनरक्षी और वनपालों की भर्ती करेगा। यह भर्ती 720 पदों पर की जाएगी। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। राज्य सरकार की सहमति से इसे जल्द केंद्रीय सिपाही चयन परिषद को भेजा जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पास फॉरेस्ट गार्ड व वनपालों की काफी कमी लंबे समय से है, जबकि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व यहां है। कैमूर को अगला व्याघ्र अभयारण्य बनाने की तैयारी में विभाग जुटा है। असल में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही राज्य सरकार ने ईको टूरिज्म का काम भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को सौंपा है। ऐसे में फॉरेस्ट गार्ड की जरूरत और बढ़ गई है। काफी समय बाद विभाग को कुछ माह पूर्व 845 फॉरेस्ट गार्ड मिले हैं।

फॉरेस्ट गार्ड मिले हैं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को कुछ माह पूर्व

1565 नए गार्ड वनपाल हो जाएंगे 720 फॉरेस्ट गार्ड व वनपालों की भर्ती का और प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें 484 गार्ड व 236 वनपाल हैं। इनकी भर्ती के बाद विभाग के पास 1565 नए गार्ड व वनपाल हो जाएंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights