पटना. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेकशन इंजीनियरिंग के 147 सहायक प्राध्यापकों व रसायन के 7 सह प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी. शनिवार को दोनों पदों के लिए अलग अलग विज्ञापन प्रकाशित कर बीपीएससी ने अलग आवेदन मांगे हैं, लेकिन आवेदन करने की तिथि दोनों में एक ही रखी गयी है. दोनों के लिए एक से 18 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा जबकि 23 सितंबर परीक्षा शुल्क भुगतान और 30 सितंबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि होगी.

आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि

आयोग कार्यालय में निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर, शाम पांच बजे तक रहेगी. जिस दिन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उसकी अगली तिथि को दोपहर 11 बजे के बाद परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा. जिस दिन परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा, उसके अगले दिन दोपहर 11 बजे के बाद फार्म भरने के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा.

गणित के आठ प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति, एक सितंबर से आवेदन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में गणित के आठ प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी. शनिवार को इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित कर बीपीएससी ने आवेदन मांगा है. इसके लिए एक से 18 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि 23 सितंबर परीक्षा शुल्क भुगतान और 30 सितंबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि होगी. आयोग कार्यालय में निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर, शाम पांच बजे तक रहेगी. जिस दिन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उसकी अगली तिथि को दोपहर 11 बजे के बाद परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा. जिस दिन परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा, उसके अगले दिन दोपहर 11 बजे के बाद फार्म भरने के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा.

पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के 2 पदों के लिए एक सितंबर से आवेदन

राजकीय पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के 2 पदों के लिए शनिवार को विज्ञापन प्रकाशित कर बीपीएससी ने आवेदन मांगे हैं. इसके लिए एक से 18 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा जबकि 23 सितंबर परीक्षा शुल्क भुगतान और 30 सितंबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि होगी. आयोग कार्यालय में निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर, शाम पांच बजे तक रहेगी. जिस दिन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उसकी अगली तिथि को दोपहर 11 बजे के बाद परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा. जिस दिन परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा, उसके अगले दिन दोपहर 11 बजे के बाद फार्म भरने के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *