बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम से ऑनलाइन फ्रॉड करने मामला सामने आया है। अपराधी अलग-अलग नंबरों से खुद को तेजस्वी यादव बता कर फ्रॉड कर रहे थे। राजद का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर राजद से जुड़ने के लिए वाट्सएप नंबर पर मैसेज करने की अपील की जा रही थी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का फोटो लगाकर यह फ्रॉडबाजी की जी रही थी। राजद ने मामला सामने आने के बाद लोगों को अगाह किया है।

राजद ने सोशल मीडिया पर कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल अथवा तेजस्वी यादव के व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ने के लिए आधिकारिक रुप से 9334302020, 9122999324, 9334302003 निर्धारित किए गए हैं।

इनके अलावा अपने आप को राष्ट्रीय जनता दल या तेजस्वी यादव का मोबाइल नम्बर बताने वालों से जुड़ने से बचें। अलग- अलग नम्बरों से ऐसा दावा किया जा रहा है। ऐसे किसी भी झांसे में फंसने से बचें। ये आपकी निजता या सुरक्षा के लिए खतरा ही हो सकता है। किसी ऑनलाइन फ्रॉड या अफवाहबाजी का भी आपको शिकार बनाया जा सकता है।

RJD प्रवक्ता ने कहा- तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं विरोधी

एक फेक RJD GROUP नाम से फेसबुक पेज बनाकर उस पर तेजस्वी का फोटो के साथ एक फोन नंबर जारी किया गया और कहा गया कि कि हमसे जुड़ने के लिए हमें वाट्सएप पर मैसेज करें। राजद का कहना है कि इसके जरिए लोगों को फर्जी तरीके से जोड़ने का फ्रॉड किया जा रहा था। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि यह सब तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान विरोधियों की साजिश है। वे उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैं। यह उसी की कड़ी है। फेक आईडी के जरिए आगे और भी बहुत कुछ किया जा सकता था, इसलिए राजद ने लोगों को अगाह किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *