अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए छात्राओं को मेहंदी लगाना महंगा पड़ा। हाथों में मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि राजेंद्र विद्यालय साकची की 90 छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा निलंबित कर दिया गया। सोमवार को 90 छात्राएं हाथों में मेहंदी लगा स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना के बाद जब कक्षाओं में छात्राओं के हाथों की जांच की गई थी तो कक्षा सात से लेकर 12वीं तक की कई छात्राओं के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कुछ छात्राओं ने पांव में मेहंदी लगा रखी थी। इसकी जानकारी क्लास टीचर ने प्रिंसिपल राखी बनर्जी को दी। इसके बाद प्राचार्या ने सभी छात्राओं के अभिभावकों को फोन से इसकी जानकारी देने का आदेश दिया। स्कूल के प्रशासनिक कर्मियों ने कई अभिभावकों को फोन से जानकारी देकर बच्चे को ले जाने के लिए कहा। कई अभिभावक पहुंचे और अपने बच्चे को घर लेकर गए। उन्हें मंगलवार और बुधवार को घर में ही रहने को कहा गया है।

गिरते पड़ते पहुंचे अभिभावक
छात्राओं को सस्पेंड करने का समाचार दूरभाष पर प्राप्त होने के बाद कई अभिभावक गिरते पड़ते स्कूल पहुंचे। अभिभावक मनोज ने बताया कि यह कैसा फरमान है, ऐसे में तो किसी का त्योहार मनाना ही मुश्किल है। इसे अनुशासनहीनता नहीं कहा जा सकता। शिक्षा विभाग को स्कूल प्रबंधन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

जानें, किसने क्या कहा

स्कूल में अनुशासन व विद्यार्थियों में एकरूपता रहे इस कारण छात्राओं को सस्पेंड किया गया है। जिन छात्राओं की समस्या है उनके अभिभावक आकर मिलें, उनसे बात करने के बाद कक्षाएं नियमित कर दी जाएगी।
-राखी बनर्जी, प्रिंसिपल, राजेंद्र विद्यालय, साकची।

सिर्फ मेहंदी लगाने के कारण छात्राओं को सस्पेंड करना अनुचित है। इस संबंध में जिला प्रशासन को रिपोर्ट किया जाएगा।
– आरकेपी सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet