बिहार के सुपौल जिले में झूलन के मेले में देर रात हिंसा हो गई. झूलन के मेला में आर्केस्ट्रा डांस चल रहा था. देर रात ऑर्केस्ट्रा डांस अश्लीलता में तब्दील हो गया जिसका तीन चार लड़कों ने विरोध किया. इसके बाद मंच पर बैठे एक युवक ने बंदूक लहराना शुरू कर दिया.

बंदूक लहराने की घटना के बाद शंकर मंडल नामक युवक ने 15 राउंड फायरिंग कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है. झूलन के मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्चस्व जमाने के लिए 15 राउंड फायरिंग की गई जिसमें दो युवक घायल हो गए. घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

बिहार में प्रशासन से बिना अनुमति लिए बड़े आयोजन किए जाते रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं. नियमों के अनुसार जनसमूह से जुड़े आयोजन करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होता है लेकिन बिहार में अक्सर बिना प्रशासन की अनुमति के ऐसे आयोजन किए जाते रहे हैं. ऐसे आयोजनों में बहुत भीड़ होती है. कम भीड़ के दौरान भी आर्केस्ट्रा या अन्य कार्यक्रमों में वर्चस्व जमाने के लिए हिंसा होती रहती है. सुपौल जिले में हुई यह हिंसा ऐसे मामलों की अगली कड़ी है.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंघेश्वर-सुपौल मुख्य मार्ग को पटेल चौक के समीप जाम कर दिया है. आक्रोशित ग्रामीण आगजनी करने पर आमादा हैं. वहीं डीएसपी विद्यासागर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले में जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *