12 02 2022 river water is red in bihar 22460719 jpg 80

बौंसी। बिहार में एक नदी ऐसी भी है जिसमें लाल पानी बह रहा है। इसको लेकर तरह-तरह के चर्च शुरू हो गए हैं। दरअसल, बांका जिले के बौंसी प्रखंड होकर बहने वाली सुखनिया नदी का पानी शुक्रवार की शाम से ही लाल हो गया है। लोग इसे प्रकृति का चमात्कार बताने लगे। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

इस नदी का पानी लाल होने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया। इसको लेकर जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी। कोई दैवीय प्रकोप कहने लगा, तो कोई कुछ। इधर, जांच पड़ताल की गई। तब सारे मिथक दूर हो गए। खुद ग्रामीणों ने जांच कर नदी के लाल होने के कारण का उद्भेदन कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा बताया कि बुनकर बाहुल्य क्षेत्र डहुआ में लाकडाउन के कारण कपड़ा बुनाई बंद होने से हजारों रुपये मूल्य का रंग खराब हो गया। इस कारण बुनकरों ने खराब हुए रंग को सुखनिया नदी में फेंक दिया। इस कारण पानी का रंग लाल हो गया है।

इस मामले में बुनकर संघ के अध्यक्ष मुर्तजा अंसारी ने बताया कि अधिक दिन रहने के कारण रंग खराब हो गया है। खराब रंग कपड़े पर चढ़ाने से चढ़ता नहीं। इस कारण रंग को पानी में फेंका गया है। संघ के सचिव मंसूर आलम ने बताया कि उसके यहां रखे पांच बाेरी रंग खराब हुआ है। केवल दो बोरी फेंकी गई है। तीन बोरी भी फेंकी जाएगी। उक्त रंग की कीमत एक लाख सत्तर हजार रुपये था।

ज्ञात हो कि पिछले साल से ही लगभग 50 लाख मूल्य से अधिक का कपड़ा बिक्री के अभाव में पड़ा हुआ था। इस स्थिति में बुनकरों द्वारा कपडे की बुनाई कर दिया था। इस कारण रंग खराब हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि बुनकरों द्वारा रंग फेंकने से सुखनिया नदी की पानी का रंग लाल हुआ है। और कोई बात नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *