बिहार के मधुबनी के लाल मनीष झा ने एक बार फिर से ट्रैकिंग का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मनीष झा जिले के राजनगर के परिहारपुर गांव निवासी हैं। बीते आठ मार्च को उतराखंड के उत्तरकाशी में समुद्रतल 12 हजार सात सौ फीट उंचाई पर स्थित ब्रहमताल पहाड़ की चोटी पर न्युनतम अवधि में ट्रैकिंग के माध्यम से फतह हासिल कर यह रिकार्ड बनाया है।

52 मिनट में बनाया रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार बीते आठ मार्च को उतराखंड के उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से 12 हजार सात सौ फीट की उंचाई पर स्थित ब्रह्मताल ट्रेकिंग का आयोजन किया गया था। यह आयोजन इकॉन एम्बेस्डर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (यूरोपियन युनियन) लंदन की ओर से किया गया था। इसमें मनीष झा ने महज सात घंटा 52 मिनट की न्यूनतम अवधि में ब्रह्मताल पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर यह कीर्तिमान बनाया है। मनीष आर्म्स फोर्स में आउटसोर्स ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ ट्रैकिंग में भाग लेने वाले हरियाणा के अभिषेक मेहता ने भी यह कीर्तिमान बनाया है।

पहले का तोड़ा है रिकार्ड

मनीष के चाचा राधेश्याम झा ने बताया कि 2018 में कर्नाटक के मन्नाड में आयोजित अल्ट्रा ट्रेल मैराथन के 110 किमी दौड़ में शामिल हो चुके है। इसके अलावे मनीष ने 26/11 आतंकी हमला में सीने में चार गोली खाने वाले नौ सैनिक प्रवीण तेवरिया समेत अन्य कई के साथ नवम्बर 2021 में नई दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक 15 सौ किमी की पैदल यात्रा 15 दिन में पूरा किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *