बिहार में गुरुवार को अबतक कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 422 से बढ़कर 425 तक पहुंच गई है। 21 नए पॉजिटिव केस में मुंगेर के जमालपुर में 3, रोहतास 11, सीतामढी 4, सारण 2, औा पटना में 2 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। कोरोना से 29 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 84 मरीज स्‍वस्‍थ हो अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं दो की मौत हो चुकी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार की रात अपने ट्वीटर अकाउंट से 4th कोरोना अपडेट देते हुए बताया कि सदर बाजार जमालपुर से भेजे गए सैंपल में 3 सैंपल का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें बताया गया कि तीनों कोरोना पॉजिटिव पुरुष हैं जिनकी उम्र 14 वर्ष, 16 वर्ष और 40 वर्ष है। इसके साथ मुंगेर जिले में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 95 तक पहुंच गई है।

बिहार के सीतामढ़ी में चार और रोहतास में दो नए मरीजों की पहचान गुरुवार को हुई। दो जिलों में कुल 6 नए मरीज मिले। सीतामढ़ी में तीन पुरुष और एक महिला को कोरोना पॉजिटव पाया गया। वहीं, रोहतास में एक पुरुष और एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 409 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी के झुकती बोहरा क्षेत्र में 41, 42 और 32 वर्षीय तीन पुरुष और 38 वर्षीय एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं, रोहतास के कोचस क्षेत्र में 24 साल के पुरुष और मुरादाबाद क्षेत्र में 20 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

84 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना संक्रमित 84 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों में लौट चुके हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी कोरोना के 323 एक्टिव संक्रमित इलाजरत है। वहीं, बिहार में अबतक मात्र 2 मरीज की ही कोरोना के कारण मौत हुई है।

22 हजार 672 सैम्पलों की जांच की गई

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम तक राज्य में 22 हजार 672 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। राज्य के छह प्रयोगशाला में कोरोना के संदिग्ध मरीज के स्वाब की जांच की जा रही है।

बिहार के 29 जिले हैं कोरोना से प्रभावित

नॉवेल कोरोना वायरस जनित महामारी से राज्य के 38 में से 29 जिले प्रभावित हैं। इनमें सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मुंगेर, पटना, बक्सर, नालंदा,सीवान, कैमूर और गोपालगंज शामिल है। अबतक की रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर में 92, पटना में 42, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सीवान में 30, कैमूर और गोपालगंज में 18-18 कोरोना के संक्रमित मरीज की पहचान की जा चुकी है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet