बेतिया में रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक युवक को ग्रामीणों ने उसके दोस्त के साथ जमकर पीटा। लोगों ने पहले दोनों को पोल से बांध दिया। फिर उनके चेहरे पर चूना पोत कर गले में जूते का माला पहना दिया। इसके बाद आधे सिर को मुंडवा लाठी-डंडे से पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सामने आया है।

मामला जिले के नरकटियागंज शिकारपुर थाना के गुदियानी गांव का है। जहां एक आशिक शुक्रवार की रात अपने दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड को मोबाइल देने गांव पहुंचा था। तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। इस दौरान युवक छोड़ देने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे।

क्या है वीडियो में
वायरल हो रहे 2 मिनट के वीडियो में दोनों युवक पोल से बंधे नजर आ रहे हैं। पीछे से ग्रामीण उनसे पूछ रहे हैं कि बताओ क्या करने आए थे? जिसके जवाब में युवक ने कहता है कि गर्लफ्रेंड को मोबाइल देने आया था। इस पर पिटाई करते लोगों ने कहा, ‘बोलो, अपनी बहन को मोबाइल देने आए थे।’ इसके बाद युवकों को गांव वालों ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो के संबंध में नरकटियागंज SDPO कुंदन कुमार ने बताया कि, ‘युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। अभी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *