चयन प्रक्रिया : इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन डिप्लोमा अथवा समकक्ष योग्यता में प्राप्त प्रतिशत प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। संविदा के आधार पर नियोजन की अवधि नियोजन की तिथि से अधिकतम एक वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियुक्ति होने तक की होगी। कार्य से संतुष्ट होने पर संविदा को एक-एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी), बिहार सरकार ने अनुबंध के आधार पर जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के 442 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 07 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
वेतनमान

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपए प्रति माह वेतन के रूप में दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://fts.bih.nic.in/UDHDJE/Adv_3804.pdf के माध्यम से 07 दिसम्बर 2020 यानि आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन के लिए किसी भी प्रकार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देय होगा। महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा बिहार सरकार के वैसे स्वतंत्रता सेनानियों का जिनका पेंशन केन्द्र सरकार से स्वीकृत है के पोता/पोती/नाती/नतिनी को 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय से सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या यूजीसी अधिनियम के तहत डीम्ड विश्वविद्यालय के तहत राज्य तकनीकी बोर्ड से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए आयु सीमा 37 साल, पिछड़ा तथा अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 साल, अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के लिए 42 साल निर्धारित की गई है।

