बिहार में बाल विवाह को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया था. इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ आम लोगों में जागृति के लिए मानव श्रृंखला का भी निर्माण भी किया गया, लेकिन इन तमाम जागरूकता के बावजूद समस्तीपुर में पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी कर नाबालिग प्रेमी युगल की शादी करा डाली.

Whatsapp group Join

मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ वार्ड संख्या 7 की है, जहां रविवार के दिन पंचायत ने एक प्रेमी युगल को पकड़कर शादी रचा डाली. भरी पंचायत में शादी का विरोध करने पर युवक के साथ पिटाई भी की गई. इसके बाद बेबस युवक ने युवती के गले में वरमाला डाल दिया और फिर युवती से भी युवक के गले में वरमाला डलवाया गया.

इन सबको लेकर गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मामले की खबर मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक युवती को कब्जे में लेकर थाने ले आई.

वहीं, पंचायत के इस तुगलकी फरमान को लेकर युवक के परिजन का बताना है कि गांव के कुछ लोग उन्हें नीचा दिखाने के लिए बच्चे पर झूठा इल्जाम लगाकर इस तरह का फरमान जारी किया है. वही नाबालिग युवती के पिता भी पंचायत के तुगलकी फरमान से मर्माहत है.

इस मामले पर एसपी विकास वर्मन का बताना है कि मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में बातें आई है. दोनों पीड़ित परिवार से मिलकर चाइल्ड मैरिज के तहत कार्यवाही की जाएगी. इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी.

Source : Zee News

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *