Bihar Police Recruitment 2020:बिहार पुलिस (Bihar Police) में हजारों पदों पर वैकेंसी के सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) और सर्जेंट (Sergeant) के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन शुरू हो चुके हैं और आखिरी तारीख 24 सितम्बर है।

महत्वपूर्ण जानकारी :
-उम्मीदवार apply-bpssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये और एस, एसटी व अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विवि से किसी भी संकाय में ग्रेजुएट होना जरूरी है।

योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन 

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *