प्रारम्भिक शिक्षकों को भी 10, 20 और 30 साल पर वित्तीय प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। बिहार सरकार मंत्रि परिषद की एक अक्टूबर को बैठक में लिए गए निर्णयानुसार अब प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षकों को वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलेगा।

वित्तीय प्रोन्नति पर मुहर लगने पर जिला संघ के अध्यक्ष प्रद्युम्न प्र. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बैद्यनाथ पाठक एवं प्रधान सचिव भूप नारायण पाण्डेय ने कहा कि लंबे समय से संघ इसकी लड़ाई लड़ रहा था। जिला संघ के संयुक्त प्रधान सचिव रघुवंश प्र. सिंह ने कहा कि 10 वर्ष, 20 वर्ष एवं 30 वर्षों पर वित्तीय प्रोन्नति के लिए पिछले दो वर्षों से शिक्षक संघ प्रयासरत था। वर्ष 2019 में मंत्रिपरिषद की बैठक से इसे अकारण लौटा दिया गया था। इसके बाद राज्य संघ की ओर से निरंतर पत्र लिखा जाता रहा तथा शिक्षा मंत्री से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

कार्य में शिथिलता को देखते हुए तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से मिलकर इस बाबत पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट किया। बताया कि पुरानी व्यवस्था में वित्तीय उन्नयन का लाभ क्रमश: 12 वर्षो एवं 24 वर्षों पर दो बार ही मिलता था। अब नई व्यवस्था के अनुसार क्रमश: 10 वर्ष, 20 वर्ष एवं 30 वर्षो पर तीन बार आर्थिक लाभ मिलेगा। दिनांक 01 जनवरी 2009 से वैचारिक लाभ तथा एक अप्रैल 2010 से आर्थिक लाभ देय होगा। मौके पर उमेश प्र. ठाकुर, उपेन्द्र ठाकुर, राजीव रंजन, संजय तिवारी, रामनरेश ठाकुर, राज किशोर सिंह, पवन कुमार प्रतापी, अशोक चौधरी थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *