BSEB Bihar Board 12th Exam Admit Card 2022 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के दिनांक 10-01-2022 से 20-01-2022 तक होने वाली प्रायोगिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीएसईबी 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट inter22.biharboardonline.com पर 10 जनवरी 2022 अपलोड रहेंगे। प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय के प्रधान डाउनलोड करके और अपने हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।

BSEB Bihar Board Admit Card Notice

Image

13 परीक्षार्थियों ने इंटर में कराया रजिस्ट्रेशन:
ज्ञात हो कि इंटरमीडिएट 2022 में कुल 13 लाख 46 हजार 334 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। पिछले तीन साल की बात करें तो 2020 से 2021 में परीक्षा की संख्या एक लाख से अधिक बढ़ी थी लेकिन 2021 की तुलना में 2022 में परीक्षार्थी की संख्या में 4173 परीक्षार्थी की कमी आयी है। इसमें सबसे ज्यादा वाणिज्य संकाय में है। जहां 2021 में वाणिज्य संकाय में 74 हजार 24 परीक्षार्थी शामिल हुए वहीं 2022 में 61 हजार 83 परीक्षार्थी ही शामिल होंगे।

एक फरवरी 2022 से इंटरमीडिएट परीक्षा
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होगी। पिछले वर्ष भी इसी तिथि से परीक्षाएं शुरू हुई थीं। बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी। वहीं कक्षा मैट्रिक के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटे का होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *