अगले 48 घंटे में मानसून के बिहार में प्रवेश करने के प्रबल आसार हैं। मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां लगातार तैयार हो रही हैं और उम्मीद है कि इस बार समय से मानसून बिहार में प्रवेश करेगा। गौरतलब है कि पूर्णिया में 13 जून को मानसून के पहुँचने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने किया है। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में यह पटना, गया और राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह पर भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इसे प्री मानसून बारिश अभी नहीं माना गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिणी उड़ीसा से लेकर उत्तरी राजस्थान उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। साथ ही दक्षिणी उड़ीसा और छत्तीसगढ़ इलाके में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इस वजह से मौसमी सिस्टम में अगले 24 घंटे में बदलाव हो सकता है। मौसमविदों का कहना है कि ट्रफ लाइन के ऊपर की ओर शिफ्ट होने पर बिहार और झारखंड में कई जगह प्री मॉनसून बारिश के रूप में हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और बिहार के कई भागों में पछुआ हवा की रफ्तार में तेजी आई है, जिसे मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल माना जा रहा है। राज्य में कई जगह पर आंशिक बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। पटना के तापमान में पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 35. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 38. 3 डिग्री सेल्सियस था । वहीं गया का अधिकतम पारा भी लगभग 2 डिग्री नीचे उतर कर गुरुवार को 38. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपूर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया की ओर अधिकतर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।

कहाँ कितनी बारिश हुई

राज्य में पिछले 24 घंटे में विभिन्न इलाकों में बारिश हुई, जिनमें भीम नगर में सबसे अधिक 90. 4 मिलीमीटर चलघरिया में 40 मिलीमीटर जबकि भभुआ में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu