बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव में शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ खाने से तीन किशोरियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अनीषा कुमारी का अपने भाई के साले से प्रेम प्रसंग था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो मना कर दिया गया। इस वजह से वह आक्रोश में आ गई और अपनी सहेलियों के साथ जाकर उसने जहर खा लिया।

एसपी ने आगे बताया कि सभी किशोरियों ने एक साथ जहर क्यों खाया है, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। परिजनों के बयान और अन्य लोगों से की गई पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। इसकी पूरी छानबीन की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

मृतकों में मनोज पासवान की पुत्री नीलम कुमारी (14 वर्ष), राजेश पासवान की पुत्री काजल कुमारी (14 वर्ष) एवं रामप्रवेश पासवान की पुत्री अनीषा कुमारी (15 वर्ष) शामिल हैं। वहीं तपेश्वर पासवान की पुत्री पिंकी कुमारी (12 वर्ष), राजेंद्र पासवान की पुत्री सुनीता कुमारी (13 वर्ष) और फेकन पासवान की पुत्री वर्षा कुमारी (15 वर्ष) का स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। तीनों बेहोशी के हालत में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा है। सभी अलग-अलग घरों के हैं। सीओ ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। तीन किशोरियों का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति सामान्य होने पर ही पता चलेगा कि क्यों जहरीला पदार्थ खाया।
जहर खाने के बाद तड़पने लगी किशोरियां, मचा हड़कंप

चिरैला गांव में एक साथ छह किशोरियों के द्वारा जहर खाने की घटना से लोग चौंक गए। बताया गया कि सभी किशोरियां सहेली भी हैं और शाम में गांव से बाहर तालाब की तरफ गई थीं। खेत में ही सभी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को इसकी भनक लगी। आनन-फानन में लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तीन किशोरियों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि जहर खाने के बाद सभी तड़पने लगी। कुछ ने वहीं उल्टी की और बेचैनी की हालत में जहरीला पदार्थ खाने की बात कह कर बेहोश हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया लेकिन तीन ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *