बिहार में हीट स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ गया है। आसमान से बरस रही आग जान पर भारी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि इसमें थोड़ी सी चूक मौत का कारण बन सकती है।

राज्य में दक्षिण बिहार में रह रहे लोगों के लिए तो खतरा खतरा ज्यादा है, क्योंकि यह इलाका में हीट वेव से झुलस रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिले के लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा।

8 जिलों में मौत का खतरा अधिक

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। राज्य के दक्षिणी भागों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा और यहां लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरी भागों में पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है, जबकि दक्षिणी भागों में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है। इसकी गति से 6 से 8 किलो मीटर प्रति घंटे की है।

हवा के प्रभाव से पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे बना रहेगा और अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी भागों के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में मौसम खतरनाक होगा। यहां लू चलने के साथ सेहत का खतरा बढ़ जाएगगा। इन जिलों के लोगों को अलर्ट किया गया है कि वह लू से बचने के लिए उचित सावधानी बरतें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से परहेज करें।

शरीर का पानी सोख रही गर्मी

बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमान से आग बरस रही है। यह आग शरीर से पानी सोख रही है, जिससे जान का खतरा बढ़ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी ने खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्म पश्चिमी हवा के प्रभाव से खतरा और बढ़ सकता है।

चेतावनी है कि राज्य के अधिकांश जिलों में अगले 3 दिनों तक हालात ऐसे ही रहेंगे। गर्म हवा के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी क्षेत्र, विशेष रूप से दक्षिण मध्य भाग में लू के साथ प्रचंड गर्मी होगी। इन इलाकों में रहने वाले लोगों ने पानी पीने को लेकर लापरवाही की तो जान का खतरा हो सकता है।

43 डिग्री हो जाएगा तापमान

मौसम विभाग की चेतावनी है कि इस दौरान दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। दिन के तापमान में और वृद्धि होने का भी संकेत है। अलर्ट तो यह भी कियर गया है कि शनिवार 9 अप्रैल के बाद कुछ हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ऐसे में दोपहर के समय सूर्य के सीधा संपर्क में आने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है। पानी की कमी मौत के घाट पहुंचा सकती है। इस कारण से लोगों को गर्मी से बचाव को लेकर सभी उपाय करने की सलाह दी जा रही है।

शरीर का तापमान अधिक

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान, हवा और नमी के संयुक्त प्रभाव से मानव शरीर द्वारा महसूस किया गया तापमान, रिकॉर्ड किए गए तापमान से भी अधिक हो सकता है। इससे हीट स्ट्रेस या हीट स्ट्रोक की स्थिति पैदा हो सकती है।

मौसम विभाग ने आम लोगों विशेष रूप से बच्चों वृद्ध और बीमार लोगों से अपील किया है कि वे सीधे सूर्य की विकरण से बचे, उचित सावधानी बरतें और जोखिम को कम करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थो का सेवन करें। मौसम विभाग ने प्रशासन और विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा समय – समय पर परिचालित ‘क्या करें और क्या न करें’ संबंधित सलाह को प्रसारित करने की सलाह भी दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *