भागलपुर। Bihar MLC Election Results 2022: बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज गुरुवार की सुबह हुई। हर किसी की नजर इस पर है। जबकि भागलपुर-बांका सीट से विजय सिंह चुनाव जीत गए हैं। एनडीए प्रत्‍याशी विजय सिंह प्रारंभ से ही बढ़त बनाए हुए थे।

पहले राउंड के मतगणना के बाद एनडीए प्रत्‍याशी विजय सिंह को 2237 मत मिले, जबकि महागंठबंधन के संजय कुमार को 1824 वोट मिले हैं। जबक‍ि पहले रूझान के अनुसार एनडीए प्रत्‍याशी विजय सिंह को 2141 वोट मिले हैं, जबकि जबकि महागठबंधन प्रत्‍याशी संजय कुमार को 1700 वोट मिले थे। उनकेे बढ़त का सिलसिला अंत तक जारी रहा और वे विजयी रहे।

एनडीए प्रत्‍याशी कर रहे नारेबाजी

शहर के पालिटेक्‍न‍िक में वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्र के बाहर एनडीए कार्यकर्ताओं खूब नारेबाजी कर रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे एनडीए उम्‍मीदवार विजय सिंह भी मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *