शादी ब्याह के मौके पर हथियारों के साथ डांस करना बिहार में शायद मामूली घटना हो गई है। यही वजह है कि पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं । गोपालगंज जिले से एक बार फिर तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक हाथ में हथियार लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ना सिर्फ डांस करता दिख रहा है बल्कि लड़की के साथ छेड़छाड़ भी कर रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है। घटना नगर थाना इलाके की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है।

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के जादवपुर रोड पर एक व्यक्ति के घर शादी थी। शादी में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। आरोपी युवक की पहचान हो गई है। उसका नाम कृष्णा कुमार है। शादी की रात कृष्णा अचानक स्टेज पर चढ़ गया और डांस कर रही युवती के साथ थिरकने लगा। देखते देखते उसने अपना गन निकाल लिया और गन को हाथ में लेकर डांस करने लगाय आर्केस्ट्रा गर्ल के शरीर के कई हिस्सों में उसने पिस्टल सटाया।

डांस के दौरान उसने अपने हथियार को भी कई बार कॉक करने की कोशिश की । गोपालगंज के सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया है कि पिस्टल लहराने वाले युवक की पहचान हो गई है। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बिहार में शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को का खतरनाक खेल लगातार खेला जा रहा है। खुशी के मौके पर लोग हथियार लेकर डांस करते बड़े हादसे के शिकार हो जाते हैं। एक बार फिर गोपालगंज से तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *