बिहार में लॉकडाउन (Lock Down) कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कड़ी में सोमवार को पटना में जिला प्रशासन काफी एक्टिव दिखा. बिहार के सबसे बड़े बस अड्डे से बसों का परिचालन चलने की खबर देखते के बाद ही पटना के डीएम और एसएसपी एक्शन में आए. इस दौरान जहां डीएम कुमार रवि भागे-भागे मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे और वहां की स्थिति को देकर नाराज हुए, वहीं एसएसपी ने पटना में घूम-घूम कर लोगों को हड़काया.

मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे डीएम ने बस स्टैंड को तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए अगले दो घंटे में इसे खाली करने की बात कही. इसके साथ ही डीएम ने अपने अधिकारियों को बस स्टैंड में बंद लिखकर पोस्टर चिपकाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जो भी इस नियम का उल्लंघन करेंगे और बस चलाएंगे उस बस को तत्काल जब्‍त करने के साथ ही उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

सड़क पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती

पटना में सड़कों पर भी एसएसपी की तत्परता देखने को मिली. इस दौरान एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कई बाइकों को जब्‍त कर लिया. एसएसपी ने इस दौरान संबंधित थाना के अधिकारियों को बिना काम के भी सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने का आदेश दिया. पटना में ही डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स, मीठापुर चौराहा, ब्लॉक सहित कई सड़क और पुलों को पुलिस ने बंद कर दिया है. इस दौरान लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर बिहार का यही हाल रहा तो मुख्यमंत्री नितीश कुमार पंजाब के तरह उठा सकते है बड़ा कदम और लग जायेगा पुरे बिहार में कर्फ्यू..

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के दो मामलों में एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे 50 ऑटो को भी जप्त किया गया है. आपको बता दें कि कविता संजय अग्रवाल और आईजी संजय कुमार लगातार पटना में निरीक्षण के लिए निकल गए हैं. दोनों अधिकारियों के सड़क पर उतरने के साथ ही लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने की कार्रवाई शुरू हो गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *