17 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक परीक्षा के दौरान शिक्षकों की हड़ताल की घोषणा के बीच गुरुवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन अाैर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

बैठक में कहा गया कि राज्य में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 का आयोजन होना है। इसके अलावा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन भी 26 फरवरी से शुरू होगा। अधिकारियों ने जिलावार तैयारियों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 के संबंध में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा सभी परीक्षा केंद्राें के लिए पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

निर्देश दिया गया है कि 17 फरवरी से शुरू हो रहे मैट्रिक परीक्षा के लिए वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले सभी शिक्षक अपना योगदान अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर देंगे। वीक्षण कार्य में जो शिक्षक अपना योगदान नहीं देते हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ निलंबन भी किया जा सकता है। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्राें पर योगदान देने वाले शिक्षकों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मैट्रिक परीक्षा के संचालन तथा मूल्यांकन कार्यों के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय तथा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शीघ्र ही एक-एक सेल का गठन किया जाए, जो हड़ताली शिक्षकों द्वारा उत्पन्न की गई बाधा के संबंध में मॉनिटरिंग करेगी। यह सेल शिक्षा विभाग मुख्यालय एवं समिति मुख्यालय में भी खुलेगी। अधिकारियों को कहा गया कि परीक्षा का आयोजन व समय पर मूल्यांकन सरकार की प्राथमिकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *