बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार को लोगों ने एक युवक को लड़की के साथ छेड़खानी करते पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। घटना सोहरसाय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी मोहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

लड़की के चिल्लाने पर जुटे लोग, पेड़ से बांध कर दी पिटाई

ग्रामीणों के मुताबिक युवक पिछले एक हफ्ते से छोटी पहाड़ी मोहल्ले में आता-जाता था। शुक्रवार दोपहर लड़की को अकेला देख घर में घुस गया। लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और लात, घूंसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

युवक खुद को चापाकल का मिस्त्री बता रहा है और उसका कहना है कि घर भूल जाने के कारण वह दूसरे मोहल्ले में चला आया। युवक का नाम विकास बताया जा रहा है और वह भागनबिगहा के मूसेपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *