पुलिस ने फिर से मुफ्फसिल थाना के बरधा गांव में छापेमारी कर जमीन के अंदर छ‍िपा कर रखे गए दो AK-47 बरामद किया है। हालांकि इस मामले का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है। सिटी एसपी प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे। बता दें कि आज अहले सुबह से मुंगेर पुलिस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के म‍िर्जापुर बरदह गांव में छापामारी कर रही थी। छापामारी स्‍थल के तरफ क‍िसी के जाने पर पुलिस ने रोक लगा द‍िया है।

शमशेर से मिली जानकारी पर हो रही है छापेमारी

पुलिस रिमांड लाए गए शमशेर से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। न्यायालय ने शमशेर की पुलिस रिमांड अवधि दो दिन और बढ़ा दी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को शमशेर से एके 47 की तस्करी के बारे में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

शमशेर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को अल सुबह से मिर्जापुर बरदह गांव में छापामारी शुरू कर दी है। एसपी बाबू राम, एएसपी हरिशंकर के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवानों की टीम ने सर्च अॉपरेशन शुरू किया। सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस का सर्च आपरेशन जारी रहा।

पहली बार पुलिस ने हैंड मेटल डिटेक्टर के जरिये आरोपित इमरान, शमशेर, नियाजुल, रिजवाना सहित अन्य घरों की तलाशी ली। वहीं, जेसीबी के जरिये आरोपितों के घर के पीछे की जमीन भी खोद कर देखा गया। पुलिस को आशंका थी कि जमीन के अंदर एके 47 छिपा कर रखा गया होगा। लेकिन, पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।

इधर, पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान शमशेर ने पुलिस को गांव में अब भी हथियार और कारतूस होने की सूचना दी थी। शमशेर के बयान के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर छापामारी शुरू की गई। लेकिन, 14 घंटे की कवायद के बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि, इस संबंध में कुछ भी बताने से पुलिस पदाधिकारी परहेज कर रहे हैं।

एसपी बाबू राम ने कहा कि छापामारी चल रही है। अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सूत्रों की माने तो जबलपुर सीओडी से लाए गए कई एके 47 की अब तक बिक्री नहीं हो पाई है। पुलिस ऐसे हथियारों की बरामदगी को लेकर छापामारी कर रही है। वहीं, कई ऐसे लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है, जिन्होंने मोटी रकम अदा कर एके 47 खरीदी थी। पुलिस सूचना का सत्यापन कर रही है। साक्ष्य मिलने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *