बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के एक हफ्ते बाद अब कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरना और शुल्क जमा करना है। आवेदन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, 30 मार्च तक परीक्षार्थी आवेदन भर सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को inter22spl.biharboardonline.com पर आवेदन करना होगा। परीक्षार्थियों को स्कूलों के प्रधान फॉर्म डाउनलोड कर उपलब्ध कराएंगे और फिर भरा हुआ फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क जमा करेंगे।

इस परीक्षा में 2022 की इंटर वार्षिक परीक्षा में नियमित कैटेगरी के वो विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने सेंटअप परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है लेकिन किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। इसके अलावा मुख्य परीक्षा में शामिल वैसे परीक्षार्थी जो दो विषयों में फेल हो गए थे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं वैसे पूर्ववर्ती छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है, जो 2020 या 2021 में फेल हो गए हों।

सभी कोटि के छात्रों के लिए अलग-अलग शुल्क

सभी कोटि के लिए अलग अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। इंटर कला, विज्ञान, वाणिज्य व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के केवल नियमिति श्रेणी के एससी, एसटी और ईबीसी के छात्र-छात्राओं के द्वारा परीक्षा शुल्क 260 रुपए नहीं दिया जाना है। उन्हें इस शुल्क से छूट है। अन्य सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन शुल्क, परीक्षा आवेदन शुल्क, लोकल लेवी, अंक पत्र शुल्क, औपबंधिक प्रमाण पत्र शुल्क और माइग्रेशन शुल्क मिलाकर 140 रुपए देना होगा।

ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने या शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा से निपटने के लिए समिति ने हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की है। इसमें परीक्षार्थी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

परीक्षा व अन्य शुल्क कोटि शुल्क

पहली बार आवेदन भरने वाले नियमित, 1400 रुपए
स्वतंत्र व पूर्ववर्ती छात्र समुन्न व क्वालिफाइंग 1740 रुपए व्यवसायिक पाठ्यक्रम के पहली बार 1800 रुपए आवेदन करने वाले नियमित छात्र
व्यवसायिक पाठ्यक्रम के समुन्नत परीक्षार्थी 2140 रुपए
व्यवसायिक पाठ्यक्रम के पूर्ववर्ती अनुत्तीर्ण छात्र 1450 रुपए
कला, विज्ञान, वाणिज्य के पूर्ववर्ती अनुत्तीर्ण परीक्षा 1050 रुपए
इंटर परीक्षा में सभी संकाय के कंपार्टमेंटल परीक्षार्थी 930 रुपए

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *