बिहार विधानसभा सचिवालय में बंपर वैकेंसी निकली है. विधानसभा सचिवालय ने विभिन्न पदों के लिए 130 रिक्तियां निकाली हैं. बजट सत्र के पहले राजपत्रित स्तर के 27 जबकि सहायक स्तर के 103 पदाधिकारियों को नियुक्त करना है.
Total Downloads: 354
वैकेंसी के लिए फार्म ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की. जानकारी के मुताबिक विधानसभा के राजपत्रित पदाधिकारियों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग से होगी, जबकि कनीय पदों पर नियुक्ति एक स्वतंत्र एजेंसी (थर्ड पार्टी) के माध्यम से करायी जायेगी.

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने और ऑनलाइन आवेदन के लिए बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट www.vidhansabha.bih.nic.in पर भी लिंक दिया गया है. बिहार विधानसभा में इससे पहले सीधी भर्ती सिर्फ एक स्तर पर होती थी. विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक पदाधिकारियों की नियुक्ति बीपीएससी से होगी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विधानसभा सेवा के 25 पद और जनसंपर्क पदाधिकारी के दो पदों पर नियुक्ति की जा रही है. सचिवालय के 103 पदों पर ये नियुक्ति थर्ट पार्टी के माध्यम से होगी. अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख इसी महीने के अंत तक है.

चयनित उम्मीदवारों को विधानसभा सचिवालय द्वारा अच्छी सैलरी दी जाएगी.
इन पदों पर होगी नियुक्ति
पद – संख्या
सहायक 54
शोध-संदर्भ सहायक- 08
पुस्तकालय सहायक- 10
उर्दू सहायक-02
उर्दू अनुवादक- 02
अनुवादक(अंग्रेजी-हिंदी) 02
सहायक अवधायक- 06
कनीय लिपिक- 17

