स्कूल में गुटखा और सिगरेट रखना या इनका इस्तेमाल करना विद्यार्थियों के लिए महंगा पड़ेगा। अभी तो स्कूल परिसर में पकड़े जाने पर चेतावनी दी जाती है। लेकिन अब ऐसे छात्रों का नामांकन भी रद्द किया जा सकता है। इसको लेकर जल्द ही स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों को लिखित सूचना भेजी जायेगी।
बोर्ड को दी जायेगी सूचना
स्कूल प्रशासन की मानें तो जिन छात्रों को धूम्रपान करते पकड़ा जायेगा, उन पर कार्रवाई करने के पहले इसकी सूचना सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड को भी दी जाएगी। अभी ऐसे छात्रों की काउंसिलिंग होती है, अभिभावकों को सूचना दी जाती है। लेकिन एक छात्र अगर बार-बार इसमें पकड़ा जायेगा, तो उसे स्कूल से बाहर किया जायेगा।


डॉनबास्को एकेडमी के प्राचार्य मेरी अल्फासों ने कहा कि कई बार बच्चे स्कूल बैग में गुटखा व सिगरेट लाते हैं। ऐसे बच्चों को चेतावनी दी गई है। अब इनके नामांकन को रद्द करने के नियम पर विचार हो रहा है। वहीं, डॉमिनिक सोवियोज हाईस्कूल के प्राचार्य जीजे गॉलेस्ट्रान ने बताया कि बच्चे गुटखा न लाएं,अब ऐसे बच्चों पर सख्ती होगी। केवि बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह के अनुसार, स्कूल के बाहर गुटखा व सिगरेट मिलता है। इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन को भी पत्र लिख चुके हैं।
अभिभावक इन बातों का ध्यान
बच्चों की आदतों पर ध्यान रखें, उनके व्यवहार पर नरज रखें।
पॉकेट मनी उतनी ही दें, जिससे पढ़ाई आदि की जरूरतें पूरी हों।
स्कूल प्रशासन से मिलकर उनकी पढ़ाई की जानकारी लें।
नशीली चीजों से नुकसान होता है, यह जानकारी बच्चों के देते रहें

