बेगूसराय में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पटना जिला प्रशासन ने बेगूसराय पटना बॉर्डर को सील कर दिया है। इनमें से एक मरीज ऐसा भी है जो विदेश से पटना लौटा था और पटना होकर ही वह अपने घर बेगूसराय गया था।

इस खबर से सकते में आये प्रशासन के आदेश से इलाके के अन्य मार्ग पर भी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। मरीज इस दौरान पटना में कहां कहां रुका किसके संपर्क में आया तथा किस रास्ते से हुआ गांव लौटा इसकी जानकारी ली जा रही है।

उधर पटना जिला से सटे एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पटना जिला प्रशासन ने मोकामा प्रखंड में लगने वाले बेगूसराय सीमा को सील कर दिया है। पटना बेगूसराय सीमा पर वैसे ही वाहनों को आने जाने की इजाजत दी है, जो अति आवश्यक सेवा में लगे हैं। खाद्यान्न लदे वाहनों की जांच करने के बाद ही पटना में आने की इजाजत दी गई है।

डीएम ने बाढ़ अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी को निर्देश दिया है कि सीमा पर वे दोनों खुद अपने स्तर से व्यवस्था करें वाहनों के आने जाने पर सख्ती बरतें। किसी भी कीमत पर अनावश्यक वाहनों का परिचालन नहीं हो, इसकी व्यवस्था करें। इसके अलावा मोकामा प्रखंड के अन्य वैसे रास्ते जो बेगूसराय को जाते हैं वहां भी बैरियर लगाने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय के बछवारा में एक मस्जिद में 11 लोगों के छिपे होने की सूचना वहां के मुखिया द्वारा दी गई थी। जिला प्रशासन ने 11 को पकड़कर कोरोना वायरस जांच कराई, इसमें 2 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। यह ऐसे लोग हैं जो पटना में भी आए थे। मार्च में ही विदेश से लौटे थे। बेगूसराय में अब तक चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *