बेगूसराय– हथियार लेकर पहुंचे तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। अपराधी हथियार से लैस थे लेकिन भीड़ के आक्रोश के आगे उनकी एक ना चली। ग्रामीणों ने खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया और बारी-बारी से पीट-पीटकर मार डाला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 80
घटना बेगूसराय जिले के छौड़ाही थानाक्षेत्र के नारायणपीपर गांव के गोरिया धर्मशाला के निकट की है। मारे गए अपराधी में एक कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का बड़ा भाई मुकेश महतो बताया जा रहा है। अपराधी चेरिया बरियारपुर थान क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस अबतक नहीं पहुंची है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

