रंगरा चौक प्रखंड के कुमादपुर गांव निवासी शिक्षक रणवीर कुमार ठाकुर के पुत्र विश्वजीत कुमार ठाकुर ने 28 मई को 5 वें जन्मदिन के मौके पर अपने आवासीय परिसर मे माँ के साथ वृक्ष लगा कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया ।
विश्वजीत सेंट टेरेसा स्कूल भागलपुर के UKG -B का छात्र है । वह प्रत्येक वर्ष अपने पैतृक गांव कुमादपुर मे वृक्ष लगा कर जन्मदिन को यादगार बनाते आ रहा है ।

वहाँ उपस्थित पिता रणवीर कुमार ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है हर इंसान को अपने जन्मदिन पर वृक्ष लगाना चाहिए और उनकी सेवा माता- पिता की तरह करनी चाहिए जैसे माता-पिता अपने बच्चों की आजीवन रक्षा करते है । वैसे ही वृक्ष सब जीवों की वर्षो- वर्षो तक सेवा करते है । साथ रहे बच्चों एवं बड़ों ने विश्वजीत को मिठाई खिलाई और संकल्प लिया कि वह भी अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगायेंगे ।


