बेटिकट यात्री से रुपये लेकर टीटीई सफर कराते हैं। इसका खुलासा शनिवार को हाटे-बाजारे एक्सप्रेस में डीआरएम उड़नदस्ता टीम की छापेमारी के दौरान हुआ। टीम का नेतृत्व समस्तीपुर मंडल के एसीएम टिकट चेकिंग नरेन्द्र कुमार कर रहे थे।

एसीएम टिकट चेकिंग नरेन्द्र कुमार ने बेटिकट यात्री से 500 रुपये लेकर सफर कराने वाले सहरसा के टीटीई रूपक कुमार वर्मा पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। एसीएम ने कहा कि सियालदह से सहरसा आ रही हाटे-बाजारे एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच बी-वन में नवगछिया स्टेशन पर एक यात्री चढ़ा। बेटिकट यात्री को एसी कोच में सहरसा तक सफर कराने के नाम पर टीटीई रूपक कुमार वर्मा ने 500 रुपये ले लिया।

इस ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पहुंचने पर जब औचक जांच की गई तो बेटिकट यात्री ने टीटीई के 500 रुपये लेकर सफर कराने की बात कही। इसके बाद बेटिकट यात्री से 720 रुपये जुर्माना वसूला गया और टीटीई पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई। हाटे-बाजारे एक्सप्रेस के ही शौचालय में छिप गए दो यात्रियों को पकड़कर 320 रुपये की दर से कुल 640 रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *