बड़ी खबर – हादसे से बाल बाल बचे बिहार पुलिस के मुखिया श्री गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने शब्द में बताया कैसे हुआ हादसा

Facebook पोस्ट से : मैं गुप्तेश्वर पांडे पुलिस महानिदेशक बिहार आप सभी को प्रणाम करता हूं आज मैं वैशाली जिला के महुआ में व्यवसायियों द्वारा आयोजित एक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में भाग लेने के लिए जा रहा था इसमें बहुत भारी संख्या में व्यवसाई वर्ग के लोग और सामान्य लोग उपस्थित थे। रास्ते में महुआ से करीब 10 किलोमीटर पहले एक बड़ी बस अपना लेन छोड़कर एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक बिल्कुल गलत लेन में सीधे मेरे मेरी गाड़ी के सामने आ गई।

मेरे ड्राइवर में बहुत बुद्धिमानी से काम लिया और अचानक ब्रेक लेकर एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। सामने से बस की मेरी गाड़ी से सिंधी टक्कर होते होते बच गई। ईश्वर का आशीर्वाद है और आप बिहार की 12 करोड़ लोगों की दुआओं का असर है कि मुझे और मेरे साथ बैठे हुए अंग रक्षकों को एक खरोच तक नहीं आई । मेरी गाड़ी और बस के बीच मुश्किल से 1 इंच का फैसला बचा था। न्यूज़ टीवी और सोशल मीडिया पर आने के कारण अभी तक हजारों फोन और हजारों संदेश लगातार आ रहे हैं जिसे मैं बहुत परेशान हूं !

मै ये पोस्ट सिर्फ यह बताने के लिए कर रहा हूं कि मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं ,स्वस्थ और प्रसन्न हूं ।मुझे कुछ नहीं हुआ है। आप सभी लोगों के स्नेह के लिए कृतज्ञ हूं और विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस संबंध में कृपया कोई फोन या संदेश ना भेजें। बिहार के 12 करोड़ लोगों का जब तक प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहेगा मुझे कुछ नहीं हो सकता। मैं आपकी सेवा करता रहूंगा ।बहुत-बहुत शुक्रिया आप सबों को आदर सहित प्रणाम
गुप्तेश्वर पांडेय, DGP ,Bihar

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *